Author: Kishore Kumar

Spiritual journalist & Founding Editor of Ushakaal.org

गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय, होशियारपुर के प्रमुख कार्यक्रम के तहत बारहवीं पास के लिए एक साल का  डिप्लोमा इन मेडिटेशन एंड योग साइंसेज और स्नातक के लिए एक साल का पीजी डिप्लोमा इन योग साइंसेज में नामांकन शुरू है। योग विषय से डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्स में नामांकन संबंधी प्रक्रिया के बारे में विज्ञापन में विस्तार से उल्लेख है।पंजाब के होशियारपुर स्थित गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय राज्य में आयुष शिक्षा का मार्गदर्शक बनने की ओर अग्रसर है। यह सब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बदौलत संभव होता दिख रहा है। मौजूदा समय में 16 आयुर्वेदिक कॉलेज (एक सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज सहित),…

Read More

दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के एक चिकित्सक ने महामृत्युंजय मंत्र की शक्ति से न्यूरो चिकित्सा करने का दावा क्या किया, भारतीय चिकित्सा जगत में इस मंत्र के चमत्कारिक प्रभावों के पक्ष-विपक्ष में बवंडर उठा हुआ है। बड़े-बड़े प्रगतिशील विद्वानों ने हाय-तौबा मचा रखी है। उन्हें लगता है कि यह हिन्दुत्ववादियों के भीतर की कुंठा और छद्म विज्ञान को बढ़ावा देने वाली बात हैं, जबकि कई विकसित देशों में हुए शोधों से साबित हो चुका है कि मंत्रों से जीवन की दशा बदल जाती है। बीमारियां ठीक होती हैं। मन का बेहतर प्रबंधन होता है।मंत्रों की शक्ति जानने के लिए…

Read More

अजपा जप योग को लेकर विश्व के अनेक शोध संस्थानों में हुए शोधों के निष्कर्ष चौंकाने वाले हैं। साबित हो चुका है कि यह योग साधना अनिद्रा के शिकार मरीजों के लिए ट्रेंक्विलाइजर है तो हृदय रोगियों के लिए कोरेमिन। यदि सामान्य कारणों से सिर में दर्द है तो यह दर्द निवारक दवा का भी काम करता है। हिस्टीरिया और उच्च रक्तचाप के मरीजों पर इसका सकारात्मक प्रभाव है। पर सबसे चमकारिक असर है मोटापे की वजह से उत्पन्न बीमारियों के मामलों में है। अनुसंधानों से साबित हो चुका है कि अजपा जप योग मनुष्य के शरीर की चर्बी को…

Read More

अमेरिका के ओहायो प्रांत के सिनसिनाटी हवाई अड्डे पर बोर्डिंग पास लेने और लगेज देने के लिए कतार लगी हुई थी। एक सज्जन कतार की परवाह किए बिना काउंटर पर पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी ने कतार से आने का आग्रह किया तो सज्जन आपे से बाहर हो गए। छूटते ही सवाल किया – आपको पता है कि मै कौन हूं? इसका जबाव देने के बदले महिला ने माइक से उद्घोषणा कर दी कि एक सज्जन मेरे काउंटर पर हैं। उन्हें नहीं पता कि वे कौन हैं। क्या कोई उनकी मदद कर सकता है? सद्गुरू जग्गी वासुदेव ने महर्षि रमण…

Read More

परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती //यदि आप गलत जीवन शैली की वजह से उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन के शिकार हो चुके हैं तो कुछ कीजिए न कीजिए, योग्य प्रशिक्षक की देखरेख में उज्जायी प्राणायाम और योग निद्रा योग का अभ्यास नियमित रूप से जरूर कीजिए। अंग्रेजी दवाएं भले इस बीमारी से छुटकारा दिलाने में नाकाम हो चुकी हों, ये योगाभ्यास चमत्कार कर सकते हैं। जीने की कुछ शर्तों के साथ दवाओं से हमेशा के लिए मुक्ति दिला सकते हैं। भारत सहित दुनिया भर में कई स्तरों पर किए गए वैज्ञानिक अनुसंधानों से यह निष्कर्ष निकला है।     हम सब जानते हैं और सरकारी दस्तावेज…

Read More

यदि आप गलत जीवन शैली की वजह से उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन के शिकार हो चुके हैं तो कुछ कीजिए न कीजिए, योग्य प्रशिक्षक की देखरेख में उज्जायी प्राणायाम और योग निद्रा योग का अभ्यास नियमित रूप से जरूर कीजिए। अंग्रेजी दवाएं भले इस बीमारी से छुटकारा दिलाने में नाकाम हो चुकी हों, ये योगाभ्यास चमत्कार कर सकते हैं। जीने की कुछ शर्तों के साथ दवाओं से हमेशा के लिए मुक्ति दिला सकते हैं। भारत सहित दुनिया भर में कई स्तरों पर किए गए वैज्ञानिक अनुसंधानों से यह निष्कर्ष निकला है।     हम सब जानते हैं और सरकारी दस्तावेज भी इस बात के…

Read More

अब कोरोनाकाल के लिए अनुशंसित ढेर सारी योग विधियों में उलझे रहने के बदले ऐसी योग विधियों का चयन करने की जरूरत है, जिन्हें अमल में लाना आसान हो। पर उनके परिणाम आज की जरूरतों के अनुरूप हों। ऐसा योगमय जीवन स्वस्थ जीवन का आधार बनेगा। योग विधियों के विश्लेषण से समझ बनी है कि यदि जीवन में कोई बड़ा उथल-पुथल न हो तो एक घंटा समय निकाल कर चंद योगाभ्यासों से स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। इसके लिए आसनों में पवन मुक्तासन भाग -1 के चार आसन – स्कंध चक्र, ग्रीव संचालन, ताड़ासन व तिर्यक…

Read More

आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर इस तरह की बात क्यों की जा रही है। हम सभी जानते हैं कि नेशनल लॉकडाउन के कारण सर्वत्र लाइव योग सत्रों की धूम है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के योग संस्थानों से लेकर शहर और मुह्ल्ले तक के योगाचार्यों और योग प्रशिक्षकों की ओर से लाइव योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। योगाभ्यासियों को ऐसी सुविधा पहले कभी नहीं थी। संकटकाल में योग संस्थानों, योगाचार्यों और योग प्रशिक्षकों का यह बहुमूल्य योगदान है। पर इसका दूसरा पक्ष डरावना है। अनेक स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण योग प्रशिक्षण का अभाव स्पष्ट रूप से…

Read More

नई दि्लली। महज तीन दिनों की योग साधना और योगाभ्यासियों को विशेष अनुभूति का अहसास। यह परिघटना असाधारण है। यह सब कुछ घटित हुआ विश्व प्रसिद्ध बिहार योग विद्यालय के तीन दिवसीय योग साधना शिवर में, जो 2-4 अगस्त तक दिल्ली के छत्तरपुर में आयोजित किया गया था। वरिष्ठ संन्यासी स्वामी शिवराजानंद सरस्वती शिविर में “सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया” के मनोभाव से शास्त्रसम्मत और बीसवीं सदी के महान संत परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती द्वारा शोधित शुद्ध योग का प्रचार करने के लिए गए थे और उनकी भावना फलीभूत हो गई। प्रभावशाली योग विधियां, उनके बारे में ओजपूर्ण व्याख्यान…

Read More